फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम जयराम बोले- हिमाचल के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे 75 कार्यक्रम

Sat, 16 Jul 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करती प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं आदि तैयार करेंगे। स्थानीय और राष्ट्र स्तरीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को इसमें शामिल किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई एक बुकलेट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 25 जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 साल पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करती प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं आदि तैयार करेंगे। स्थानीय और राष्ट्र स्तरीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को इसमें शामिल किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई एक बुकलेट भी तैयार की जाएगी। दूसरी बुकलेट में जिला स्तर के आंकड़ों को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों से यह संदेश दिया जाएगा कि गत 75 साल के दौरान प्रदेश के विकास और प्रगति में राज्य के हर नागरिक का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समारोह के सभी आयोजन स्थलों पर स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन, जल शक्ति, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उद्योग जैसे प्रमुख विभागों की ओर से गत 75 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें