शिमला। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ले रहे हजारों वृद्ध और अपंग पेंशन धारकाें के लिए खुशखबरी है। 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध और अपंग पेंशन धारकों को अब घर बैठे पेंशन मिलेगी। जिले के करीब 15 हजार 262 वृद्ध और अपंग इस योजना से लाभान्वित होंगे।
जिला कल्याण विभाग की ओर से पेंशनरों को घर पर पेंशन मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौजूदा समय में 80 वर्ष से अधिक आयु के करीब 14 हजार वृद्ध सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे हैं। इसके अलावा करीब 1262 अपंग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित हो रहे है। जिला कल्याण विभाग अधिकारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि जिले के 80 वर्ष के अधिक आयु वाले वृद्धों और अपंगों को घर पर सामाजिक पेंशन पहुंचाई जा रही है।
80 साल से अधिक के बुजुर्गों को सुविधा
80 वर्ष से अधिक के वृद्धों और 70 फीसदी से अधिक अपंगों को घर पर पेंशन पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा भी यदि कोई व्यक्ति घर पर ही पेंशन लेना चाहता है तो पोस्टमैन उनके घरों में जाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन देगा।
निर्मल सिंह, निदेशक, डाक सेवाएं प्रदेश।