फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्होग उच्च और प्राथमिक स्कूल के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय और प्राथमिक पाठशाला सन्होेग ने शनिवार को साझा वार्षिक समारोह आयोजित किया। इसमें पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और स्कूल में अकादमिक और खेल समेत अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्कूली बच्चों ने समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। मुख्य अध्यापिका अनीता गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मंच का संचालन शिक्षक भूप राम ने किया। मुख्यातिथि देवेंद्र ठाकुर ने पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। विद्यार्थियों ने समूह गान, पहाड़ी नाटी, लघु नाटिका जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसका अभिभावकों और अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गिद्दा और पहाड़ी नाटी रही। दोनों स्कूलों के इस साझा समारोह में मुख्यातिथि ने कक्षाओं में प्रथम रहने वाले और खेल गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में मोहित व्यायलीला चौहान, अनुराधा शर्मा, चेतना कौल, मीरा, विवेक मोदगिल, मधु, हरिकृष्ण भी शामिल हुए।
विज्ञापन


शुभम और महिला बेस्ट स्टूडेंट
समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राओं में शुभम को बेस्ट छात्र, जबकि महिला ठाकुर को बेस्ट छात्रा का खिताब दिया गया। छठी कक्षा की हर्षिता, तमन्ना, सातवीं की टीका, कंचन, आठवीं की महिमा और प्रियंका, नवीं की कृति और मनीष जबकि खेल गतिविधियों में आयुष, कर्ण, गौरव, अमन, कृति, प्रियंका, विनायक और रेशमा को सम्मानित किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शुभ, हिना और स्नेहा को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में वंशिका, वीना, साक्षी, गौरव, ज्योति, रिया, स्नेहा, अमन और कुश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें