फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनएच में नहीं पहुंचा आयरन दवाई का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु अस्पताल केएनएच में एंटीनेटल और प्रसूति महिलाओं को दिए जाने वाली आयरन की दवा के लिए भटकना पड़ सकता है। अस्पताल में आयरन की दवाओं को लेकर दिया गया सप्लाई ऑर्डर सप्ताह बाद भी नहीं पहुंच पाया है। स्थिति यह हो गई है कि अस्पताल में जो दवाओं का स्टॉक बचा है, वह भी खत्म होने की कगार पर है।
कमला नेहरू अस्पताल में आयरन की दवाओं की कमी हो सकती है। हालांकि, डिस्पेंसरी में आने वाले सभी ओपीडी की एंटीनेटल और गायनी महिला मरीजों को दवा उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में महिलाओं को दवाइयाें को बाहर से खरीदना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में सप्लाई ऑर्डर नहीं पहुंच पाया है। अस्पताल में रोजाना एंटीनेटल और गायनी मरीजों की ओपीडी संख्या औसतन डेढ़ सौ से अधिक होती है। इन्हें पर्ची पर दवा लेने के लिए डिस्पेंसरी के काउंटर पर भेजा जाता है। हालांकि, प्रबंधन का दावा है कि अभी जो स्टॉक अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध है, उसे बांटा जा रहा है। उधर, गायनी विभागाध्यक्ष कम वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिशन धीमान ने बताया कि दवाओं का स्टॉक उपलब्ध है। सप्लाई ऑर्डर भी जल्द अस्पताल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मरीजों को मिलती हैं दवाएं
अस्पताल में उपचार करवाने आई महिलाओं के अलावा जिन महिलाओं की डिलीवरी होती है, उन महिला मरीजों को सरकार की ओर से मुफ्त दवाएं यहां उपलब्ध करवाई जाती हैं। हालांकि, इन दवाओं को देने से पूर्व इनकी परचेजिंग की जाती है। इसके बाद स्टोर में स्टॉक को स्टोर किया जाता है। इसके बाद डिमांड अनुसार सभी प्रकार की दवाएं इलाज करवाने आई महिला मरीजों को डिस्पेंसरी से मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें