फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा शिमला स्कूल के होनहार पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला ने बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जेडी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, मीना शांडिल बतौर विशेष अतिथि शामिल हुईं। समारोह में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में गणित में टॉपर रही अनीता को दस हजार की स्कॉलरशिप दी गई। वहीं हिंदी विषय की टॉपर रही दीक्षा को राज कॉल मेमोरियल दस हजार की स्कॉलरशिप दी गई। इसकेसाथ ही सोनम छोडन बारहवीं कक्षा की छात्रा को 5100 रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. आरएस वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल की साल भर की अकादमिक, खेल और अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों को बताया। वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने अकादमिक और अन्य गतिविधियों में 202 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे। वहीं, खेल गतिविधियों में 192 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। इसमें राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति पर छठी से दसवीं कक्षा के बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। छात्राओं की नाटी की प्रस्तुति में पारुल, दीक्षा, स्नेहा और अन्य छात्राओं ने खूब रंग जमाया। जय शर्मा, कविंद्र नेगी, हेमंत नेगी आदि ने पहाड़ी लोकगीतों पर नाटी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें