फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बस ने पैदल जा रहे श्रद्धालु कुचले, सात की मौके पर मौत

Mon, 08 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान सड़क पर पैदल जा रहे सात श्रद्धालु बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिमाचल के ऊना जिले में हुआ। गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर चौहाल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान सड़क पर पैदल जा रहे सात श्रद्धालु बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंद्रह लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

अष्टमी मेले से वापस लौट रहे थे श्रद्धालु

सभी घायलों का होशियारपुर अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज और होशियारपुर के एसएचओ राजेश अरोड़ा से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम चिंतपूर्णी से श्रद्धालुओं से भरी पंजाब की एक बस होशियारपुर की ओर लौट रही थी। ये श्रद्धालु चिंतपूर्णी में चल रहे अष्टमी मेले से वापस लौट रहे थे। जब बस गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर चौहाल के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को रौंदते सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन

हादसे का बाद लगा लंबा जाम

बताया जा रहा है कि हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंद्रह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क की दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इससे मुसाफिरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ खुद मोर्चा संभाल कर चिंतपूर्णी से वापस आ रहे सारे ट्रैफिक को शिवबाड़ी से वाया पंजावर पंडोगा होशियारपुर मोड़ की और सुचारु किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें