फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शहरों से गांवों में भेजे जाएंगे 625 सरप्लस शिक्षक, शिक्षा निदेशालय ने शुरू किया युक्तिकरण

Fri, 28 Feb 2025 01:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के शहरी स्कूलों में लंबे समय से डटे 625 सरप्लस शिक्षकों को अब दूरदराज के स्कूलों में भेजा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 125 जेबीटी, 450 टीजीटी और 50 सीएंडवी का युक्तिकरण करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शहरी स्कूलों में लंबे समय से डटे 625 सरप्लस शिक्षकों को अब दूरदराज के स्कूलों में भेजा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 125 जेबीटी, 450 टीजीटी और 50 सीएंडवी का युक्तिकरण करना शुरू कर दिया है। नए सत्र से पहले इन शिक्षकों का आवश्यकता वाले स्कूलों में तबादला किया जाएगा। निदेशालय ने शिक्षा मंत्री की मंजूरी के लिए फाइल सचिवालय भेज दी है। युक्तिकरण के तहत निदेशालय ने राजधानी शिमला सहित जिला मुख्यालय के शहरी सरकारी स्कूलों में लंबे समय से डटे सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार की है। एक माह में शहर के स्कूलों में डटे इन शिक्षकों को दूरदराज स्थित स्कूलों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, ऐसे स्कूलों को भी अलग से भी चिह्नित किया गया है, जहां बच्चों की संख्या से अधिक शिक्षक हैं। इन शिक्षकों के भी अन्य स्कूलों में तबादले किए जाएंगे। दूसरी ओर, विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते बंद होने वाले स्कूलों के शिक्षकों के भी तबादले की भी तैयारी चल रही है। जिन विषयों को स्कूलों में बंद किया है, उनके शिक्षकों का भी युक्तिकरण किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले युक्तिकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। नए सत्र से किसी भी स्कूल में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। अप्रैल में एक हजार नए शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें