फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियां मिटाने को आगे आएं न्यायिक अधिकारी

Mon, 16 Jul 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश भर में 600 मादक द्रव्य उन्मूलन शिविर आयोजित कर करीब ढाई लाख लोगों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन


ये बातें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति संजय करोल ने रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय परिसर के प्रेक्षागृह में आयोजित मादक पदार्थ व्यसन उन्मूलन शिविर के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में कहीं।

उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत एनडीपीसी में समर्पित 117 पैरा लीगल वालंटियरों की ओर से प्रदेश के गांवों और कस्बों में जाकर नशा उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारियों को समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए आगे बढ़ कर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए समाज के सभी वर्गों को अपना दायित्व निभाना होगा। बच्चों को नशे से बचाने के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में करवाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पीपी रांटा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन वीरेंद्र शर्मा, न्यायाधीश सीबीआई वरिंद्र सिंह ठाकुर, सीजेएम शिमला रणजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण गौरव महाजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायालय के सिविल

जज गुरमीत कौर, सिद्धार्थ सरपाल, मनीषा गोयल, कनिका गुप्ता, दीपाली गंभीर, वत्सला चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन शर्मा, मानसिक अस्पताल एवं पुनर्वास संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. रवि शर्मा, फॉरेंसिक लैब जुन्गा के अतिरिक्त निदेशक कपिल शर्मा, एड्स कंट्रोल

सोसायटी के डॉ. गोपाल बेरी, आईजीएमसी न्यूरो विभाग के डॉ. प्रवीण भाटिया, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव, मौलाना मुमताज अहमद कासीम, कैप्टन एनपीएस भुल्लर, पोर्टमोर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद, जिला लोक संपर्क कार्यालय से मान सिंह कश्यप, चरणजीत कौर, ईशा, कुलदीप सिंह के

अतिरिक्त धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिमला शहर के दवाई विक्रेता, बस-ट्रक व टैक्सी ऑपरेटर, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें