फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने पर बवाल, ट्रैफिक कंट्रोल रूम से आरसी छीन ले गए

Mon, 16 Jul 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्टरोड पर गाड़ी का चालान काटने को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल ने टेंपो ट्रेवलर का चालान काटा तो इस गाड़ी का चालक बाद में महिलाओं को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंच गया।

विज्ञापन


यहां धक्कामुक्की करने के बाद यह चालक पुलिस के कब्जे से अपनी गाड़ी की आरसी छीनकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब दस बजे कार्टरोड पर गुरुद्वारे के पास एक टेंपो ट्रेवलर खड़ी थी।

महिला कांस्टेबल ने चालक को गाड़ी हटाने को कहा। चालक ने थोड़ी दूर गाड़ी ले जाकर फिर खड़ी कर दी। इस पर एक अन्य ट्रैफिककर्मी ने इसे गाड़ी हटाने को कहा। यहां चालक और कर्मी के बीच बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन


यातायात बाधित करने पर पुलिस ने इसका चालान काट दिया। साथ ही गाड़ी की आरसी भी कब्जे में ले ली। इसके बाद चालक यहां से चला गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद यह दो महिलाओं को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंच गया। यहां पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और बहसबाजी कर दी।

आरसी लेकर फरार हुए आरोपी- पुलिस के अनुसार बहसबाजी के बीच आरोपियों ने कंट्रोल रूम से अपनी आरसी छीन ली। यह आरसी ट्रैफिक पुलिस ने चालान के दौरान कब्जे में ली थी। पुलिस के सामने ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपी रेलवे कालोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल इनकी तलाश शुरू हो गई है। सदन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को ढाल बनाकर आरसी छीनी गई।
विज्ञापन


लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कंट्रोल रूम में ही ऐसी घटनाएं होने लगे तो फील्ड में सेवाएं दे रहे ट्रैफिककर्मियों का क्या होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें