फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर मुख्यमंत्री ने दी सस्ती टैक्सी सेवा की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नए साल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ती टैक्सी सेवा की सौगात दी है। संजौली से लक्कड़ बाजार के बीच चलने वाली एचआरटीसी टैैक्सी में आईजीएमसी आने वाले लोगों से अब पहले से आधा किराया लिया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गोें को भी कम किराया देना पड़ेगा। संजौली में सोमवार को पेजयल टैंकों के प्रदेशव्यापी सफाई अभियान के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने सस्ती टैक्सी सेवा की घोषणा की। नगर निगम पार्षद सत्या कौंडल और आरती चौहान ने टैक्सियों के किराये में कटौती की मांग रखी थी।
इनका कहना था कि वर्तमान में संजौली चौक से लक्कड़ बाजार जाने वाली टैक्सियों में 20 रुपये किराया लिया जा रहा है। इनमें यदि कोई व्यक्ति आईजीएमसी के पास उतरता है तो उससे भी पूरा किराया वसूला जाता है। वहीं, बुजुर्गों से 15 रुपये किराया लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इनकी मांग को पूरा करते हुए घोषणा की है कि अब यह किराया 10 रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के बाकी अस्पतालों के लिए भी टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

---
डीडीयू में लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन
मुख्यमंत्री ने दीन दयाल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन जल्द लगाने के भी निर्देश दिए। कहा कि सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही वह स्थानीय विधायक व मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ अस्पताल में फल बांटने गए थे। इसी दौरान भारद्वाज ने एक्सरे मशीन न होने की बात बताई थी। कहा कि मरीजों को अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा मिले, इसके लिए जल्द से जल्द नई मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

---
ओवरहेड ब्रिज भी जल्द बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने संजौली चौक पर अमृत मिशन के तहत बनने वाले ओवरहेड ब्रिज के निर्माण को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। पार्षद सत्या कौंडल ने मांग रखी थी कि इस ब्रिज का निर्माण जल्द किया जाए। पार्षद का कहना था कि चौक पर यातायात ज्यादा होने से सड़क पार करना मुश्किल हो रहा है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि जल्द काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें