फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग गई शिमला पुलिस, एक दिन में 60 केस

Mon, 24 Nov 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन और 60 एफआईआर। शिमला की स्मार्ट पुलिस ने एक साथ 60 एफआईआर दर्ज कर इतिहास रच दिया है। अकसर मुकदमा देने से टलने वाले पुलिस महकमे की यह रफ्तार चौंकाने वाली है। थाना सदर में 60 तहबाजारियों को गिरफ्तार किया गया उनके खिलाफ मुकदमे दिए गए और निजी मुचलकों पर उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन


इसे हिमाचल पुलिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में देखा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस की तीन टीमें लोअर बाजार में दाखिल हुईं। व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहे।

एक दिन में 60 तहबाजारी गिरफ्तार, केस
एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि तहबाजारियों के खिलाफ एक दिन में 60 मुकदमे दिए गए हैं। इतने ही लोग गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर छोड़ दिए गए हैं। आगामी दिनों में भी पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


तहबाजारी शहर की मुख्य समस्या
शिमला शहर में तहबाजारी एक प्रमुख समस्या है। लोअर बाजार और राम बाजार की संकरी सड़कों के किनारे इनका कब्जा है। इस वजह से लोगों का चलना भी दूभर हो रहा है। हर साल इनकी तादाद बढ़ती ही जा रही है। नगर निगम कार्रवाई करता है लेकिन उनके जाते ही तहबाजारी फिर से बैठ जाते हैं।

व्यापार मंडल देगा आईकार्ड
डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल के साथ पुलिस ने बैठक कर समस्या के समाधान पर विचार विमर्श किया है। निर्णय लिया गया है कि उन तहबाजारियों को जो 40 साल या इससे अधिक समय से दुकान लगा रहे हैं, उन्हें व्यापार मंडल आई कार्ड देगा। निगम में पंजीकृत तहबाजारियों को भी आईकार्ड डमिलेंगे। जिनके पास आईकार्ड नहीं होगा, उन्हें बाजार में नहीं बैठने दिया जाएगा।

तहबाजारियों को संरक्षण न दें
'शहर के दुकानदारों से आग्रह है कि तहबाजारियों को संरक्षण न दें। अपनी दुकानों के आगे तहबाजारियों को बैठने की इजाजत न दें। तहबाजारियों के कारण न सिर्फ शहर के कारोबारियों का काम प्रभावित हो रहा है बल्कि तहबाजारी की आड़ में बाहरी क्षेत्रों से आए लोग गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं।'
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें