फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC सेवानिवृत्त कर्मियों को सरकार ने दिया तोहफा

Sat, 14 May 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त एचआरटीसी कर्मचारियों को 6 फीसदी डीए और दो महीने की लंबित पेंशन रिलीज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले से पांच हजार से अधिक सेवानिवृत्त कर्मियों को फायदा होगा। प्रदेश सरकार हिमाचल में राजीव थाली योजना शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


सवारियों को 25 रुपये में फुल डाइट सस्ता खाना मिलेगा। यह खाना जिला मुख्यालय सहित चयनित ढाबों में मिलेगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में हुई बीओडी की बैठक में यह अहम फैसले लिए गए। शिमला की तर्ज पर अब प्रदेश के अन्य 50 शहरों में भी टैक्सी सेवाएं शुरू की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने 25 इलेक्ट्रिक बसों के टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। यह बसें रोहतांग के अलावा अन्य शहरों में चलाई जाएंगी।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने खाद्य आपूर्ति निगम में पांच साल पूरे करने वाले अनुबंध कर्मचारियों और एचआरटीसी में सात साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है। बाली के इस फैसले से खाद्य आपूर्ति और परिवहन निगम में सौ से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

इन रूटों पर शुरू होगी वाल्वो सर्विस

परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : फाइल फोटो
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने प्रेस वार्ता में कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 300 साधारण नई बसें जुड़ रही हैं। इनमें से 185 बसें ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएगी। इसके अलावा 15 नई वाल्वों लग्जरी बसें आ रही हैं। इन बसों को मनाली-हरिद्वार, मनाली-जयपुर और मनाली-अमृतसर चलाया जाएगा।

परिवहन निगम एक वाल्वो बस पालमपुर वाया नादौन-चंडीगढ़ चलाएगा। इस बस को पीजीआई से होकर हिमाचल भवन तक चलाया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि हिमाचल के मरीज पीजीआई जा सकें और जो लोग हिमाचल भवन में रुके हों, उन लोगों को इसकी सुविधा मिल सके।

पीपीपी मोड पर होगा बस अड्डे का निर्माण
हिमाचल में पीपीपी मोड पर बस अड्डों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हर बस अड्डों पर लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए कूलर लगाए जाएंगे। यह कूलर ए और बी कैटेगिरी अड्डों पर लगेंगे।

एडवांस में मिलेगी वर्दी
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम ने स्कूल वर्दी के टेंडर कर दिए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में भी इसकी मंजूरी मिल गई है। छात्रों के लिए दो साल के टेंडर आमंत्रित किए हैं। एडवांस में छात्रों को वर्दी दी जाएगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी के कर्मचारियों को झटका

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते परिवहन मंत्री जीएस बाली।
प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों को झटका दिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने परिवहन निगम को रोडवेज का दर्जा दिए जाने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इस बारे कोई विचार नहीं है। परिवहन निगम के कुछेक बिना काम के बैठे कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। यह कर्मचारी बेकार के इश्यू उठा रहे हैं।

एचआरटीसी कर्मचारियों ने अब तक जो भी मांगा है उन्हें दिया है। परिवहन निगम की बसों के हिसाब से हिमाचल की सड़कें नहीं है। जोगिंद्रनगर में गिरी एचआरटीसी की बस के मामले में उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है। बाहरी राज्य की गाड़ी को पास देने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बस के परिचालक से इस मामले में स्वयं बात की गई है।

मेरे विकास से जुड़ा था मामला
भाजपा के सम्मलेन में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक मंच पर बैठने के मामले में उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे विभाग और निगम से जुड़ा था। इसलिए मेरा उपस्थित होना जरूरी था। गडकरी के समक्ष समय समय पर हिमाचल से जुड़े मामलों को उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को बताया महान
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को महान बताया है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में धर्मशाला में निकाली गई रैली को पूछे गए प्रश्न में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर राजधानी शिमला और धर्मशाला को अपना-अपना हक मिलना चाहिए। लेकिन स्मार्ट सिटी को लेकर पिक्चर साफ होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें