फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पुलिस ने जारी किया अलर्ट, कंपनी प्रतिनिधि बन रेकी कर रहे बदमाश

Fri, 13 May 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
खुद को वॉटर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर बदमाश आपके घर में लूटपाट के इरादे से दाखिल हो सकते हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सावधान! खुद को वॉटर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर बदमाश आपके घर में लूटपाट के इरादे से दाखिल हो सकते हैं। यह आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे और कहेंगे कि वह आपके घर में निशुल्क शॉवर कैप लगाएंगे। इससे पानी की बचत होगी।
विज्ञापन


इस बात का भी झांसा देंगे कि उनकी कंपनी फ्री में आपको बिजली के बल्ब भी बदल देगी। शिमला शहर में ऐसे चार संदिग्ध दाखिल हो चुके हैं और रिहायशी इलाकों में जाकर गृहणियों को अपने झांसे में ले रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि वे इस बहाने वह घर की टोह ले रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से वीरवार को इस बारे में सावधान रहने की  सूचना जारी की गई है और अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध के लिए घर का दरवाजा न खोलें। मोहल्ले में कोई संदिग्ध घूम रहा हो तो इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर दें या फिर नजदीक के पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में पानी की किल्लत के बीच शुरू हुआ ठगबाजी का खेल

बदमाशों ने शहर में पानी की कमी को ही अपना हथियार बनाया है। - फोटो : अमर उजाला
शिमला शहर की जनता पानी की किल्लत से जूझ रही है। जनता को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। कुछ इलाकों में पांच पांच दिन बाद भी पानी नसीब हो रहा है। बदमाशों ने शहर में पानी की कमी को ही अपना हथियार बनाया है। वह खुद को किसी भी वाटर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर रिहायशी इलाकों की रैकी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक लूट पाट या चोरी की कोई वारदात सामने नहीं आई है।

लेकिन इस तरह की सूचना मिलने के बाद शिमला पुलिस चौकस हो गई है और उन्होंने शिमला शहर की जनता के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। बदमाशों के निशाने पर अमूमन ऐसे घर होते हैं, जहां गृहिणी या बुजुर्ग घर में दिन के समय अकेले रहते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी संख्या में तीन से चार हो सकते हैं।

रैकी करने की सूचना : एसपी
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि तीन- चार बदमाश शिमला में खुद को किसी वॉटर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर घरों की रैकी कर रहे हैं। पानी की बचत और फ्री में बिजली बल्ब बदलने का लालच दे रहे हैं। यह संदिग्ध हैं और लूट पाट के इरादे से घूम रहे हैं। लिहाजा आम जनता से अपील है कि किसी के झांसे में न आए अगर कोई आपके घर में दस्तक देता है तो सतर्क हो जाए और पुलिस को तुरंत सूचित करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें