फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों कर्मचारियों, पेंशनरों को होली पर सरकार ने दिया तोहफा

Fri, 25 Mar 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कर्मचारियों का एक जुलाई 2015 से एक अप्रैल 2016 के बीच का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ में ही डाला जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को होली का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने होली के मौके पर बुधवार को छह फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की बढ़ी हुई किश्त इसी मार्च महीने के वेतन और पेंशन में दी जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों का एक जुलाई 2015 से एक अप्रैल 2016 के बीच का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ में ही डाला जाएगा। जीपीएफ खाते में इसका ब्याज एक अप्रैल 2016 से ही दिया जाएगा। पेंशनरों को एक जुलाई 2015 से लेकर 29 फरवरी 2016 का एरियर एक ही किश्त में अप्रैल महीने की पेंशन में मई में दिया जाएगा। ये आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

113 से बढ़ाकर 119 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

गौर हो कि यह भत्ता एक जुलाई 2015 से देय था।
आदेश के मुताबिक महंगाई भत्ते को मौजूदा 113 प्रतिशत से बढ़ाकर 119 प्रतिशत जारी किया जाता है। ये एक जुलाई 2015 से देय था। जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हुए हैं या जिन्होंने अपने जीपीएफ खातों को बंद किया है और जो कर्मचारी कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड के तहत आते हैं, उन्हें एक जुलाई 2015 से डीए की अतिरिक्त किश्त मार्च 2016 के वेतन में नकदी में दी जाएगी।

ये आदेश नियमित कर्मचारियों और वर्कचार्ज कर्मचारियों के लिए लागू होंगे। अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और यूजीसी पे स्केल के तहत कवर राज्य सरकार के कर्मचारियों पर भी लागू होंगे। आदेश में ये भी स्पष्ट किया गया है कि पीएसयू, विश्वविद्यालय, स्वायत्त इकाइयां, बोर्ड आदि इस बारे में उपयुक्त निर्णय लेंगे। ये संगठनों में संसाधनों की उपलब्धता देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें