फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो मासूम कुचले, 6 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में दिल्ली के एक टूरिस्ट वाहन इनोवा ने सड़क किनारे खड़े एक बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी इनोवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। लेकिन, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे करीब बीस किलोमीटर दूर धर दबोचा।
विज्ञापन


डीएसीपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि दुर्घटना के दौरान इनोवा वाहन में चालक के अलावा सात अन्य पर्यटक भी सवार थे। उन्होंने बताया कि मणिकर्ण घाटी के जच्छणी गांव का रहने वाला छह वर्षीय चंद्र प्रकाश पुत्र मनोहर लाल सड़क किनारे खड़ा था कि तभी भुंतर की ओर से मणिकर्ण जा रही एक इनोवा कार तेज गति से आई और कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को कुचल डाला। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया और यह देख चालक मौके से वाहन लेकर मणिकर्ण की ओर भाग निकला।

लेकिन स्थानीय लोगों ने भी अपने वाहनों में पर्यटकों का पीछा किया और थोड़ी दूर जाकर उन्हें पकड़ लिया। बाद में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसा इतना भयंकर था कि बच्चे का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक मंजीत कुमार निवासी आनंदपुर साहब जिला रोपड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रोहड़ू में कार की टक्कर से बच्ची की मौत

रोहड़ू। शक्तिनगर स्थित एक वर्कशाप में कार की टक्कर से घायल बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। यही नहीं अनियंत्रित कार की टक्कर से वर्कशाप के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। 14 वर्षीय सुरेखा अपने पिता प्रताप के साथ रोहड़ू में कार वाशिंग के लिए गई थी। इस बीच बाहर से तेज रफ्तार वैगनार कार ने पहले दीवार में टक्कर मारी, उसके बाद वर्कशाप में खड़ी लड़की को कुचल कर सामने खड़े वाहन को टक्कर मार दी।

कार की चपेट में आने से सुरेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। गंभीर हालात को देख कर उससे शिमला रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक की पहचान चिड़गांव के खशधार के गढ़ाई गांव निवासी मनोज कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अमित ठाकुर ने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

मलोखर/ बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मात हो गई। एक घटना चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बैरी के समीप हुई, जबकि दूसरी घटना खारसी के समीप। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही बाइक की सामने से आ रही एक कार के साथ टक्कर हो गई।

मां और बेटा बाइक में सवार होकर सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में महिला पुष्पा देवी निवासी सुजानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। एसपी भूपेंद्र कंवर ने बताया कि कार चालक मौके पर ही फरार हो गया था। लेकिन, पुलिस ने उसे बस स्टैंड के समीप दबोच लिया। दूसरी घटना बैरी-नवगांव सड़क मार्ग पर सायर गांव के समीप हुई।

एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान खारसी निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में पवन कुमार, नंदलाल, बिट्टू, चिंत राम और पवन को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।

गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, पांच घायल

सोलन। राधास्वामी सत्संग में पानी की सप्लाई छोड़कर वापस आ रही एक पिकअप चढ़ाई में अचानक बैक हो गई। तेज रफ्तार से पीछे आई पिकअप ने कीर्तन सुनने जा रहे सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि अन्य पांच लोगों को गंभीर हालत में सोलन अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को कीर्तन से पहले एक पिकअप राधा स्वामी सत्संग मैदान में पानी की सप्लाई देकर वापस जा रही थी। चढ़ाई में गाड़ी का मोशन टूटने से अचानक गाड़ी बैक होने लगी। चालक ने गाड़ी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन गाड़ी नहीं रूकी। इस दौरान सड़क पर पैदल चल रहे लोग इस गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। छह लोगों को घायल अवस्था में सोलन अस्पताल लाया गया जहां कमल निवासी जालंधर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तनिष्क, राजेंद्र, रोहित, रवि और कमल को गंभीर चोटें लगी है। सभी घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी राधास्वामी का सत्संग सुनने के लिए पंजाब से सोलन आए थे। एसपी सोलन ने कहा कि चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत

शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के 39 मील में गाड़ी की टक्कर से रेहलू निवासी महिला निक्को देवी (75) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक एनएच पर 39 मील में सड़क के एक ओर पैदल जा रही महिला निक्को देवी को तेज रफ्तार जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी भगा कर ले गया। पुलिस के पीछा करने पर 32 मील के पास चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। महिला को शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी शाहपुर प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

युवक ने निगला जहर, मौत

धर्मशाला। सकोह में एक युवक ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज उम्र 24 निवासी सकोह ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को टांडा मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें