फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 6.5 लाख बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

Thu, 09 Jan 2020 08:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

19 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान सफल बनाने को मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की अध्यक्षता में वीरवार को संचालन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि वर्ष 2011 के बाद देशभर में पोलियो का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


प्रदेश में पोलियो का अंतिम मामला नवंबर 2009 में सामने आया था, जो उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिक से संबंधित था। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान इत्यादि पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले पाए जा रहे हैं, इसलिए भारत सरकार ने सतर्कता के दृष्टिगत देशभर में इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्णय लिया है।

विशेष सचिव स्वास्थ्य व मिशन निदेशक एनएचएम डॉ निपुन जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 6.5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह व उद्योग मनोज कुमार, प्रधान सचिव जेसी शर्मा व केके पंत, विशेष सचिव राजस्व डीसी राणा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके गुप्ता, संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ भावना और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें