फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.35 लाख महिलाओं को 500 रुपये की दूसरी किस्त मिलना शुरू

Mon, 04 May 2020 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
500 रुपये
विज्ञापन

हिमाचल की जन धन खाता धारक 6.35 लाख महिलाओं को 500-500 रुपये की दूसरी किस्त का सोमवार से भुगतान शुरू हो गया है। केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हिमाचल को जारी हुए बजट में बैंकों ने सोमवार से पात्र महिलाओं के खातों में पैसा डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बैंकों में भीड़ पर नियंत्रण करने को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के आधार पर पैसा देने का शेड्यूल तैयार किया है। इन नंबरों के आधार पर महिलाएं बैंक जाकर पैसा निकाल सकती हैं।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि जन धन खाता धारक महिलाओं को अप्रैल से तीन माह के लिए 500 रुपये प्रतिमाह भुगतान करने का केंद्र ने फैसला लिया है। सोमवार से दूसरी किस्त की अदायगी शुरू होगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें