उपनिदेशक शिक्षा ने जारी किए आदेश
दो साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा होने पर हुए नियमित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 54 सीएंडवी और भाषा अध्यापकों की सेवाएं नियमित कर दी हैं। दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा होने के बाद उनकी सेवाओं को शिक्षा विभाग ने नियमित कर दिया। इनमें 20 भाषा अध्यापक, 32 शास्त्री, एक कला अध्यापक और एक उर्दू शिक्षक शामिल है।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा भाग चंद चौहान ने इन शिक्षकों के नियमितिकरण के आदेश जारी किए हैं। अनुबंध आधार पर दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने और उपनिदेशक द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर इनका नियमितिकरण किया है। शिक्षकों के नियमितिकरण आदेश उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए हैं।