फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी सोसायटी के पास फंसे लोगों के 90 लाख
विज्ञापन

खाताधारकों के नहीं लौटाए जा रहे हैं पैसे
सोसायटी के दफ्तरों पर लटके पड़े हैं ताले
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
लोगों की खून पसीने की कमाई बद्दी की एक निजी सोसायटी के पास फंस गई है। यह रकम 90 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। लोगों के मांगने पर भी अब उनके पैसे वापस नहीं किए जा रहे। लोग अपनी जमापूंजी वापस पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सोसायटी के बीबीएन के नालागढ़ और बद्दी कार्यालयों पर ताला लटके पड़े हैं। सोसायटी के संचालक गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस थाना बद्दी में प्लांखवाला बरोटीवाला के एक दंपति रमेश कुमार और उनकी धर्मपत्नी अरुण बाला ने इस बाबत सोसायटी के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन

दंपति का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2016 से रोजाना 600 रुपये सोसायटी के एजेंट के पास जमा करवाने को दिए थे। अब तक उनकी ओर से करीब दो लाख रुपये जमा करवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी के बद्दी और नालागढ़ कार्यालय पर अब ताले लटके पड़े हैं। न ही कोई पदाधिकारी फोन उठा रहा है। कई दिनों से वह कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें सोसायटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटी के सभी पदाधिकारी गायब बताए जा रहे हैं। यहां करीब 800 लोगों के खाते हैं। इनकी करीब 90 लाख रुपये सोयासटी के पास है। सोसायटी के पास अधिकतर रेहड़ी फड़ी वाले और छोटे दुकानदार ने खाते खुलवा रखे हैं। शिकायत देने वाले दंपति पेशे से पलाखवाला में करियाना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने कहा कि सोसायटी के कार्यालय पर इस तरह ताला लगने से वह सड़क आ जाएंगे। बद्दी थाना प्रभारी मस्त राम नाइक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच होगी। सहकारी सभाओं के इंस्पेक्टर बीआर कौंडल ने कहा कि सोसायटी की ओर से आधा ही रिकॉर्ड जांच और आडिट के लिए प्रस्तुत किया है। पदाधिकारियों से पूरे रिकॉर्ड को पेश करने की मांग की जा रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें