फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका के बीच धर्मशाला में इस दिन होगा क्रिकेट मैच, सीसीटीवी की रहेगी नजर

Mon, 04 Dec 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। स्टेडियम के एंट्री गेट पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन











दर्शकों के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं, जिससे मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा के साथ उन्हें सुविधाएं भी दी जा सकें। दस दिसंबर को धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला एक दिवसीय मैच खेला जाएगा। 

मैच के लिए एंट्री प्वाइंट पर बाड़ लगाए जाएंगे। गेट सहित मैदान के अन्य भागों में कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। उधर, एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि दस दिसंबर को भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


डुप्लीकेट टिकट की गेट पर होगी जांच
मैच के दौरान डुप्लीकेट टिकट से एंट्री करना संभव नहीं होगा, क्योंकि मैच के लिए वार कोड वाले टिकट बेचे जा रही हैं। ये टिकट स्टेडियम के द्वार पर लगी मशीनों के माध्यम से स्कैन किए जाएंगे। मैदान में दाखिल होने से पहले ही गेट पर डुप्लीकेट टिकट पहचान में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें