फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित कामगारों के बच्चों की शादी के लिए देंगे 51 हजार: बिक्रम

Wed, 16 Dec 2020 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने प्रदेश में कार्यरत असंगठित कामगारों से कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बोर्ड में पंजीकरण करवाएं, ताकि बोर्ड के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके। बोर्ड ने 1,26,039 पंजीकृत कामगारों के बैंक खातों में 49.46 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई। 

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से शीघ्र ही कामगारों को अपने और दो बच्चों की शादी के लिए दी जा रही सहायता राशि को 35,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये किया जाएगा।

कामगारों के बच्चों की पढ़ाई के  लिए बालिकाओं के लिए कक्षा एक से पीएचडी स्तर तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष दी जाने वाली 7,000-35,000 रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 8,000-36,000 रुपये किया जाएगा। बालकों के लिए यह राशि 3,000-25,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000-27,000 रुपये की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें