फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में 50 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल शुरू होने के दो साल बाद भी नहीं हुई है स्टाफ की कमी दूर
विज्ञापन

पैरामेडिकल स्टाफ समेत सीनियर रेजिडेंट के पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा मरीजों को झेलना पड़ रहा है। सरकार ने पिछले वर्ष कई चरणों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अस्पताल में अभी भी डॉक्टरों के 50 पद रिक्त हैं।

अगस्त 2024 में चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए 79 नए पदों की स्वीकृति दी थी। इनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीकी कर्मियों के पद शामिल थे। इसमें सीनियर रेजिडेंट और स्पेशलिस्ट के पद भी भरे जाने थे। वर्ष 2025 के अंत तक सिर्फ 29 पद ही भरे जा सके हैं। विभागों की रिक्तियों पर नजर डालें तो कई सुपर-स्पेशलिटी शाखाएं लगभग खाली हैं। एनेस्थीसिया में 5 पद, ब्लड ट्रांसफ्यूजन में 2, काॅर्डियोलॉजी में 2, सीटीवीएस में 6, नेफ्रोलॉजी में 3, प्लास्टिक सर्जरी में 6, यूरोलॉजी में 5, न्यूरो सर्जरी में 6, न्यूरोलॉजी में 3, कार्डियक एनेस्थीसिया में 2 और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में 2 पद डॉक्टरों के रिक्त हैं। रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी भर्ती पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्देश्य गंभीर मरीजों को आईजीएमसी भेजने की मजबूरी खत्म करना था लेकिन पर्याप्त डॉक्टर न होने से आज भी मरीजों को उसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई विभाग केवल नाम के लिए हैं, जबकि वास्तविक सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। सरकार ने सितंबर और अक्तूबर में नए डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए थे जिनमें चमियाना के लिए 9 डॉक्टर शामिल थे। इसके अतिरिक्त दिसंबर में दो सीनियर रेजिडेंट ने ज्वाइन किया है। इसके बावजूद रिक्तियों का बड़ा हिस्सा जस का तस है। अस्पताल प्रबंधन भी मानता है कि स्टाफ की कमी के कारण कई सेवाएं अपनी पूरी क्षमता से शुरू नहीं की जा सकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पदों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग की तैयारी शुरू की है लेकिन अब तक कई विशेषज्ञ शाखाओं के लिए आवेदक पर्याप्त संख्या में नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें