फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और स्वच्छता पर खर्च होगी 50 फीसदी राशि : बीडीओ

विज्ञापन
ददाहू में आयोजित बैठक में ददाहू ब्लॉक के पंचायत प्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
ददाहू में जीपीडीपी को लेकर बैठक, 26 पंचायतों के प्रधान और सचिवों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विकासखंड ददाहू की पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने को लेकर बैठक हुई। बैठक में विकासखंड की सभी 26 पंचायतों के प्रधान और सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली अनुदान राशि से प्रस्तावित विकास कार्यों का प्लान तैयार करने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि 16वें वित्त आयोग की अनुदान राशि का 50 फीसदी हिस्सा पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल योजनाएं जल शक्ति विभाग के माध्यम से तैयार की जाएंगी और इसके लिए निर्धारित राशि सीधे जल शक्ति विभाग के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों से कहा कि विकास योजनाओं का खाका तैयार करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा न देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में चयनित लाभार्थियों की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर एससीबीपीओ देविंद्र दत्त शर्मा, पीआई राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें