फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद देश की रक्षा को 489 जवान तैयार

Thu, 07 Mar 2019 12:21 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण के बाद 489 नव आरक्षी प्रशिक्षु देश सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन आरक्षियों ने अपनी ट्रेनिंग ज्वालामुखी के समीप एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर सपड़ी में पूरी की।

विज्ञापन


इस दौरान आयोजित 12वें भव्य दीक्षांत परेड समारोह में उनके प्रदर्शन से हर कोई हैरान रह गया। दिल्ली से आए मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल नितिन अग्रवाल को प्रशिक्षुओं ने सलामी दी। 

इस दौरान प्रशिक्षुओं ने विभिन्न गतिविधियों रिफ्लेक्स शूटिंग, मास पीटी, जूडो कराटे, कलाबाजी व आग के रिंग से गुजरना, टाइल्स तोड़ना, ट्यूब लाइट तोड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अंकुश को ओवरआल बेस्ट का खिताब

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत भी किया। नितिन अग्रवाल ने प्रशिक्षुओं, अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित मार्गदर्शन व देश सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि अब इन नवआरक्षी प्रशिक्षुओं को भारत के विभिन्न राज्यों में ड्यूटी करने का मौका मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी प्रशिक्षु अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। मुख्य अतिथि ने सभी के प्रदर्शन की सराहना की। 

प्रशिक्षण के दौरान नव आरक्षी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए गए। इनमें अंकुश ओवरआल प्रथम स्थान से नवाजे गए। जीवन राम बेस्ट स्पोर्ट्स मैन, प्रदीप कुमार बेस्ट मैन आउटडोर, महेंद्र सिंह बेस्ट मैन इनडोर, प्रीतम बेस्ट फायरर और विकास को स्पेशल टैलेंट के लिए नवाजा गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें