फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 48 डिग्री कॉलेजों को मिले नए प्रिंसिपल, 19 को अतिरिक्त कार्यभार

Thu, 12 Jul 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही प्रदेश के 48 डिग्री कॉलेजों को नए प्रिंसिपल मिल गए हैं। सरकार ने 23 एसोसिएट प्रोफेसरों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया है। 19 एसोसिएट प्रोफेसरों को कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया गया है। छह कॉलेज प्रिंसिपलों के तबादले किए हैं। एक एसोसिएट प्रोफेसर को उच्च शिक्षा निदेशालय में ओएसडी के पद पर नियुक्ति दी है। 

विज्ञापन


पदोन्नति से प्रिंसिपल बनने वालों में सपना बंटा को हरिपुर गुलेर, सुमन शर्मा मुल्थान, सतीश वर्मा देहरी, प्रदीप कुमार सरकाघाट, ललिता चंदन धामी 16 मील, जनेश कपूर हरिपुरधार, हरप्रीत कौर रामशहर, बलवंत सिंह ठाकुर देहरा, अश्वनी कुमार नयनादेवी, अनीता चंबयाल रे, नीना गुप्ता निरमंड, बलवीर सिंह गड़ागुसाईं।

 

अशोक कुमार लड़भडोल, शुभरा गुप्ता चुवाड़ी, निर्मल कमल इंदौरा, प्रज्या मिश्रा थुरल, अंजू चौहान थाची, वीना कुमारी गौतम डाडासीबा, वेद प्रकाश लंज, राजेंद्र कुमार कुकुमसेरी, अनिल कुमार रिकांगपिओ, मीना शर्मा धर्मपुर और रीता शर्मा को अर्की कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।

दीक्षा मल्होत्रा बनी नई संयुक्त निदेशक

दीक्षा मल्होत्रा
इनके अलावा 19 एसोसिएट प्रोफेसरों को कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया है। इनमें हेमंत कुमार को भरमौर, इंद्रिरा दरोच सरस्वतीनगर, हरबंस लाल धीमान नगरोटा सूरियां, प्रदीप कुमार लल्हाकोठी, नरेंद्र नाथ ज्वाली, अनिल कुमार आजाद पांगी, केएस अत्री भलेई, रिखीराम सलूणी, प्रवीण कुमारी सुगभटोली, रामकृष्ण चौपाल, सतीश कुमार बंसल निहरी, सुरीना संधोल, राजेंद्र भारद्वाज जंडौर, रघुवीर सिंह भराली, रोशन लाल आनी, शिव दयाल चंबा, मनोहर पाल रोनहाट, राजेश यादव चौकी मन्यार और प्रमोद सिंह को शिलाई कॉलेज में नियुक्त किया गया है।

आरकेएमवी की एसोसिएट प्रोफेसर अंजू शर्मा को उच्च शिक्षा निदेशालय में ओएसडी के पद पर नियुक्त किया गया है। विपन चंद राठौड को तीसा, राकेश शर्मा धनेटा, अशीत मिश्रा दिग्गल, अरुण शर्मा नूरपुर, पवन कुमार सलारिया को सुन्नी और चंद्र भान मेहता को संजौली कॉलेज में प्रिंसिपल लगाया है।

एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की प्रिंसिपल दीक्षा मल्होत्रा को सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्ति दी है। बीते माह की एक अतिरिक्त निदेशक और एक संयुक्त निदेशक की सेवानिवृत्ति होने से निदेशालय में पद रिक्त हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों को मिले 29 नए असिस्टेंट प्रोफेसर

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिशों पर अंग्रेजी विषय में 29 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के साथ ही कॉलेज भी अलॉट कर दिए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त इन शिक्षकों को 21,600 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अंग्रेजी विषय के 11 असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादले भी किए गए हैं।

नई नियुक्तियों के तहत प्रतीक देसवाल को बीटन, गौरव सूद को सलूणी, अर्चना ठाकुर को दौलतपुर चौक, सपना डोगरा को बड़ोह, मंजू बाला को गाड़ागुसाईं, रिचा आहलुवालिया को बंजार, शीतल कुमारी बरोटीवाला, चंचल कुमारी लडभड़ोल, लीलाधर तीसा, शिवानी चौधरी लंज, अनुपमा शर्मा लंबाथाच, कुलदीप राज भलेई, मनोज ठाकुर जयनगर, वीना शर्मा को संस्कृत कॉलेज सरैन, गुंजन हजारी बैजनाथ, हंसराज पांगी, विक्रम सिंह ठाकुर संगड़ाह, मिताली बड़सर, रितिका पॉल नेरवा, सुनीता

कुमारी निहरी, किरण ठाकुर बंगाणा, सुरेंद्र कुमार तेलका, ईशान भरमौर, चेतना नेगी खुंडियां, संजीव कुमार ननखड़ी, हीरालाल संगड़ाह, सुरबाला नेगी कुमारसेन, अक्षय कुमार ढलियारा और आरती रानी को नगरोटा सूरियां कॉलेज में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक पठानिया को सरकाघाट, विशाल रांगटा को संजौली, शिवानी खत्री को धामी 16 मील, ललिता रावत को सीमा, वंदना भंडारी को टिक्कर, कुसुम कालिया को ऊना, राकेश राणा को हरिपुर, अंजली कुमारी को कुल्लू, अश्वनी कुमार को जवाली, मारग्रेट सबेस्टन को सुन्नी और पवन कुमार को थाची कॉलेज के लिए स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें