फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: 47 दिन बीते, कर्मचारी चयन आयोग पर निर्णय नहीं ले पाई सुक्खू सरकार

Sat, 11 Feb 2023 10:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित किए 47 दिन हो चुके हैं। अभी न तो नई भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और न ही पूर्व में मांगे आवेदनों के तहत छंटनी परीक्षाएं शुरू हो पाई हैं। जिन लोगों ने वर्ष 2021-22 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है, वे ओवरऐज हो रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से होने वाली भर्तियों की प्रक्रिया सुक्खू सरकार में ठप पड़ी है। आयोग के कामकाज को निलंबित किए 47 दिन हो चुके हैं। अभी न तो नई भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और न ही पूर्व में मांगे आवेदनों के तहत छंटनी परीक्षाएं शुरू हो पाई हैं। जिन लोगों ने वर्ष 2021-22 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है, वे ओवरऐज हो रहे हैं। परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के लिए ली गई कोचिंग और तैयारियों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र में पहली मंत्रिमंडल की बैठक में सूबे के एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने चयन आयोग का कामकाज निलंबित करने के अलावा आयोग के माध्यम से भविष्य में होने वाली भर्तियों में पारदर्शिता लाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


इसके लिए आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता वाली एक हाई पावर कमेटी को हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग भेजा था। कमेटी ने क्या सुधारात्मक कदम उठाए, इसकी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हो पाई है। एसआईटी और विजिलेंस ब्यूरो को जांच का जिम्मा सौंपा था। शुरू में जिन आठ लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज किया, उस एफआईआर में अभी तक कोई नया नाम तक नहीं जुड़ सका। आयोग के पूर्व सचिव के खिलाफ भी मामला दर्ज करने के लिए सरकार ने अभी मंजूरी नहीं दी है। कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित करने और विभिन्न भर्तियों पर रोक लगाने के निर्णय से ढाई हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्तियां अभी तक लटकी हैं। करीब दो लाख से अधिक युवाओं ने विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोग में आवेदन किया है।

सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न श्रेणियों के 1647 पदों पर होनी हैं भर्तियां
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षा विभाग, पुलिस, एचआरटीसी और बिजली बोर्ड समेत 79 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 1647 पद भरने के लिए अक्तूबर 2022 में आवेदन मांगे थे। इनमें पोस्ट कोड 1075 शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 467 पद, पोस्ट कोड 1031 एचआरटीसी में कंडक्टर के 360 पद, पोस्ट कोड 1073 स्वास्थ्य विभाग में ओटी असिस्टेंट के 162 पद, पोस्ट कोड 1087 पुुलिस सब इंस्पेक्टर के 28 पद, पोस्ट कोड 1088 दमकल विभाग में फायरमैन के 79 पद, पोस्ट कोड 1078 राज्य बिजली बोर्ड में जेई के 78 पद, पोस्ट कोड 1072 खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में जेओए के 42 पद, पोस्ट कोड 1036 राज्य ऑडिट विभाग में जूनियर ऑडिटर के 37, पोस्ट कोड 1025 आयुष विभाग में फार्मासिस्ट के 41 पद और प्रदेश तकनीकी शिक्षा वोकेशन एंड औद्योगिक प्रशिक्षण सुंरदनगर में विभिन्न श्रेणियों के 165 पद भरे जाने हैं। अन्य विभागों में भी खाली पद भरे जाएंगे। 28 व 29 दिसंबर 2022 और एक जनवरी 2023 को भी छह विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। इनमें लेबोरेटरी सहायक, जोओए आईटी, एलडीआर क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट शामिल थीं। आठ अन्य पोस्ट कोड जिनकी लिखित परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षाएं प्रस्तावित थीं, जिन भर्तियों के लिखित और मूल्यांकन परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी मेरिट सूची जारी होनी है।
विज्ञापन


जेओए आईटी के लिए जारी हुए थे एक लाख तीन हजार एडमिट कार्ड
पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की लिखित परीक्षा 25 दिसंबर 2022 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होनी थी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए एक लाख तीन हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। परीक्षा के लिए आयोग ने 467 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा से दो दिन पूर्व ही प्रश्नपत्र लीक हो गया। इसके चलते भर्ती रद्द करनी पड़ी। अब परीक्षा कब होगी, कोई बोलने को तैयार नहीं।

वेतन भी नहीं मिल रहा
आयोग में सेवारत विभिन्न श्रेणियों के 62 कर्मचारियों को अभी दिसंबर और जनवरी का वेतन भी मिल पाया है। सरकार अभी तक चयन आयोग में सचिव और उपसचिव के पदों पर नई नियुक्तियां नहीं कर पाई है। पूर्व में एडीसी हमीरपुर को आयोग को ओएसडी नियुक्ति किया गया था, अब उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक को आयेाग को एचओडी नियुक्त किया गया है।

यह है भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक का मामला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 25 दिसंबर, 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा प्रस्तावित थी। 23 दिसंबर को हमीरपुर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर पैसे लेकर प्रश्नपत्र लीक करने के गोरखधंधे का पर्दाफाश कर दिया था। विजिलेंस टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के घर पर दबिश देकर महिला कर्मचारी, उसके बेटे निखिल आजाद, घर पर काम करने वाले नौकर नीरज कुमार, दलाल संजीव कुमार और दो अभ्यर्थियों तनु शर्मा और अजय शर्मा को जेओए आईटी का पेपर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बाद में उमा के बड़े बेटे नितिन आजाद और दलाल संजीव के छोटे भाई संजीव को गिरफ्तार किया। वर्तमान में उमा आजाद, नितिन, निखिल और संजीव 16 फरवरी 2023 तक तक न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि शेष चार आरोपी जमानत पर छूट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें