फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET: 392 परीक्षा केंद्रों पर 44 हजार अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 08 Nov 2021 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

13 नवंबर को होने वाली टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा के लिए 132 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 16,829 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
अध्यापक पात्रता परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 नवंबर से शुरू होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 392 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस दौरान 44,334 अभ्यर्थी आठ विभिन्न विषयों के लिए टेट देंगे। 13 नवंबर को होने वाली टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा के लिए 132 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 16,829 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन


वहीं शास्त्री टेट के लिए बोर्ड ने 32 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिसमें 2,331 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इसके अलावा टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा 14 नवंबर को होगी। जिसमें टीजीटी नॉन मेडिकल के 7,203 अभ्यर्थियों के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि एलटी के 4,378 अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश भर में बोर्ड ने 41 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है।

वहीं 21 नवंबर को होने वाली जेबीटी की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 7,798 अभ्यर्थियों के लिए 68, जबकि टीजीटी मेडिकल के 5,551 अभ्यर्थियों के लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा 28 नवंबर को होने वाले पंजाबी विषय के टेट के लिए 218 अभ्यर्थियों के लिए एक और उर्दू के 26 अभ्यर्थियों के लिए भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें