प्रदेश के 44 कॉलेजों में खाली चल रहे प्रिंसिपल के पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। कॉलेजों में कुछ अपग्रेडिड हैं और कुछ कॉलेज नए हैं।
प्रदेश सरकार ने कालेज कैडर के 44 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रिंसिपल पदोन्नत किया है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर 15 दिन के भीतर कॉलेजों में ज्वाइन करने के आदेश जारी किए हैं।
प्रिंसिपलों का दो साल का समय प्रोबेशन पीरियड पर रहेगा। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ज्वाइनिंग समय किसी भी हाल में आगे नहीं बढ़ेगा और तय समय के भीतर सभी को ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजनी ही होगी।
कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद भरने से अब इन कॉलेजों में स्टॉफ की कमी भी दूर होगी। गौरतलब है कि प्रदेश के कई कॉलेज ऐसे हैं जो पिछले काफी महीनों से बिना प्रिंसिपल के ही चल रहे थे।
इससे इन कॉलेजों के स्टॉफ और छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब 44 प्रिंसिपलों की नियुक्ति के साथ ही स्टाफ की कमी भी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।