फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 जमातियों को क्वारंटीन केंद्र से कॉलेज किया शिफ्ट

Sun, 05 Apr 2020 08:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
नालागढ़ में बना क्वारंटीन केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नालागढ़ में कोरोना पॉजीटिव के तीन मामले आने के बाद जमात के अन्य 43 लोगों को क्वारंटीन केंद्र लेबर हॉस्टल से नालागढ़ महाविद्यालय में अलग-अलग कमरों में शिफ्ट किया गया है। जमात में आए 46 लोगों में से तीन कोरोना पॉजीटिव हैं जिन्हें तुरंत ही रविवार तड़के 3:30 बजे शिमला भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आने के बाद संक्रमण से बचने की सूरत में प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रशासन का कहना है कि नालागढ़-रामशहर मार्ग पर बने क्वारंटीन केंद्र श्रमिक छात्रावास में 88 लोगों को रखा था। इनमें से 46 यहां से अलग कर दिए हैं।

यहां शेष 42 लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने कहा कि तीनों कोरोना पॉजीटिव लोगों को आईजीएमसी भेज दिया है जबकि अन्य 43 जमातियों को कॉलेज के क्वारंटीन केंद्र में अलग-अलग कमरों में रखा है। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन केंद्र श्रमिक छात्रावास में शेष 43 लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें