फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ का ये क्षेत्र सील, फार्मा उद्योग और सरकारी वाहनों को ही छूट

Sun, 05 Apr 2020 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
नालागढ़ को सील करने के बाद सुनसान सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद प्रशासन ने नालागढ़ से दभोटा और नालागढ़ से बघेरी व नालागढ़ से खेड़ा तक क्षेत्र सील कर दिया है। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के 88 लोग लेबर हॉस्टल के क्वारंटीन केंद्र में रखे गए थे।

विज्ञापन


46 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने नालागढ़ को सील कर दिया है। फार्मा, साबुन और सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों से जुड़े वाहनों और सरकारी सेवाओं के वाहनों को ही छूट रहेगी।

लोगों को डोर टू डोर आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने वाले मोबाइल वाहन सेवाएं देंगे। ड्रोन की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि फार्मा व साबुन सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों के वाहनों व सरकारी सेवाओं वाले वाहनों को छूट रहेगी। लोगों को घर-घर आवश्यक वस्तुएं मोबाइल वैन से पहुंचाई जाएंगी। ड्रोन की मदद भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें