फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा विभाग में 419 प्रधानाचार्य नियमित

Fri, 28 Dec 2018 05:30 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेसमेंट आधार पर साल 2016 में राज्य की विभिन्न पाठशालाओं में प्रधानाचार्यों के पदों पर तैनात 284 मुख्याध्यापकों तथा 135 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्यों के पद पर नियमित कर दिया गया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मुख्याध्यापकों तथा प्रवक्ताओं में प्लेसमेंट आधार पर की गई तैनाती को लेकर काफी असंतोष था। अब राज्य सरकार इन अध्यापकों को नियमित नियुक्तियां प्रदान कर रही है।

इस संबंध में शुक्रवार को विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुतियों के आधार पर 419 मुख्याध्यापकों तथा प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्यों के पद पर नियमित नियुक्तियों से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें