फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी घोषणाएं एक साथ नहीं होती : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जैसे ही अपना भाषण खत्म किया तो जनसभा में मौजूद लोगों ने यह घोषणा करने का आग्रह किया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा रामपुर को जिला बनाएगी। धूमल ने मामले को टालते हुए कहा कि सभी घोषणाएं एक साथ नहीं की जा सकती। घोषणाएं करने के लिए उपयुक्त समय देखा जाता है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि चुनाव आयोग ने भी हिमाचल में चुनाव करवाने के लिए नौ का अंक चुना है। वोटों की गिनती के लिए भी 18 तारीख चुनी है। यह भी जोड़कर नौ ही है। उन्होंने जनता से पूछा कि अब आप ही बताएं कि नौ अंक किसका भाग्यशाली अंक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अपना शुभ अंक नौ मानते हैं। वे अपने वाहनों का नंबर भी नौ ही रखते हैं। सत्ता में रहकर जब भी मंत्रिमंडल की बैठक बुलाते थे तो नौ अंक को ध्यान में रखते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें