फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अंग्रेजी के पेपर में पकड़े 41 नकलची

Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गईं। पहले दिन जमा दो के अंग्रेजी और सायं के सत्र में एसओएस के तहत भी अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ।

विज्ञापन


सूबे के 1979 केंद्रों पर जमा दो के लगभग 95 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। बोर्ड के उड़नदस्तों पहले दिन 41 छात्रों को नकल करते पकड़ा है। हैरानी इस बात की है कि सीसीटीवी कैमरों के बावजूद नकल रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

 जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में उड़नदस्ते ने सुबह के सत्र में नगरोटा बगवां के समलोटी स्कूल में चार छात्रों और सोलन के नालागढ़ में एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन


वहीं, सायं के सत्र में एसओएस के तहत जमा दो के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सोलन के अर्की में एक, सिरमौर के त्रिलोकपुर में एक छात्र को नकल करते पकड़ा है। पहले दिन 35 उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दबिश दी।

उधर, बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि अभी तक सात मामले पकड़ने की सूचना मिली है। इसके अलावा बिलासपुर में 16 परीक्षार्थी, चंबा में 7, ऊना में 5 और हमीरपुर में एसओएस के छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें