फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल में 40 वन अधिकारियों के तबादले, अमिताभ गौतम बने प्रधान मुख्य अरण्यपाल प्रशासन

Tue, 14 Feb 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने 21 आईएफएस और 19 एचएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। अमिताभ गौतम को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल प्रशासन और राजेश जे एका को वन प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश वन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 21 आईएफएस और 19 एचएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। अमिताभ गौतम को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल प्रशासन और राजेश जे एका को वन प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल एसके कपटा को वित्त, प्रदीप कुमार को अनुसंधान और प्रशिक्षण सुंदरनगर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। राजेश शर्मा को राज्य वन निगम में निदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वसंथा किरण बाबू को वन अरण्यपाल के पद पर नियुक्ति दी गई है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल हर्षवर्द्धन को एफसीए, मृत्युंजय माधव को उप वन्य अरण्यपाल नीति और कानून ऊना, कुनाल अंगुरिश को उप वन्य अरण्यपाल सोलन, यशुदीप सिंह को उप वन्य अरण्यपाल धर्मशाला, रमन शर्मा को परियोजना निदेशक जाइका के पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


नरेंद्र प्रकाश को उप वन्य अरण्यपाल डलहौजी, सौरभ को उप वन्य अरण्यपाल सुंदरनगर, एश्वाय राज को उप वन्य अरण्यपाल पावंटा साहिब, संगीता चंदेल को उप वन्य अरण्यपाल नाहन, मंदार उमेश को उप वन्य अरण्यपाल भरमौर, अनिकेत मारूति को उप वन्य अरण्यपाल लाहौल, कृतग्य कुमार को उप वन्य अरण्यपाल चंबा, प्रवीण कुमार को उप वन्य अरण्यपाल पार्वती, सुशील कुमार को उप वन्य अरण्यपाल ऊना और संजीव शर्मा को उप वन्य अरण्यपाल नालागढ़ नियुक्त किया गया है। उधर, एचएफएस अधिकारियों में रेणू सैजल, शीतल शर्मा और राजीव कुमार को प्रधान मुख्य अरण्यपाल कार्यालय में डीएफओ लगाया गया है। श्रेष्ठा नंद को डीपीओ हमीरपुर, कमल भारती को डीएफओ मंडी, नरेंद्र सिंह को डीएम चौपाल, सुभाष चंद को डीपीओ नाहन लगाया गया है।

दिनेश शर्मा को डीएफओ उड़नदस्ता धर्मशाला, प्रदीप कुमार शर्मा को डीएफओ ठियोग, संजय कुमार को डीपीओ चंबा के पद पर तैनाती दी गई है। राजीव कुमार को डीपीओ मंडी, राम पॉल को डीपीओ धर्मशाला, अजय कुमार को डीएफओ चंबा, राजेश कुमार शर्मा को डीएफओ शिमला नियुक्त किया गया है। सरोज वर्मा को मुख्य कार्यालय में डीएफओ के पद पर लगाया गया है। दिनेश पॉल को डीपीओ बिलासपुर, मनोज को बंजार के सिराज, अमित शर्मा को एपीडी धर्मशाला और जंगवीर सिंह दुल्टा को मुख्य अरण्यपाल कार्यालय बिलासपुर में डीएफओ के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें