हादसे के बाद यहां लंबा जाम भी लगा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के चंबा-पठानकोट मार्ग पर शहर के नजदीक बारगाह में सोमवार सुबह करीब दस बजे परिवहन निगम व एक निजी बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में निजी बस में सवार तीन महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गया।
सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया। घायलों की पहचान नैनो देवी, बीना देवी, नीलम व केहर सिंह सभी निवासी सलूणी के रूप में हुई।
सभी घायल निजी बस में सवार थे। सरकारी बस में बैठे लोगों को चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार होली-चंबा-कांगड़ा रूट पर बस स्टैंड से निकली सरकारी बस की लिग्गा से चंबा आ रही निजी बस के साथ बारगाह मोड़ पर टक्कर हो गई।