फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, चार महिलाओं की मौत, 32 घायल

Tue, 07 Feb 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी-तलवाड़ा रोड पर कालू दी बड़ सत्संग भवन में सेवा कर टैंपो में वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं का टैंपो खाई में गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई। 28 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान सुमन देवी, चंचला देवी, सीमा देवी, अनीता देवी निवासी बेहड़ जसवां (ऊना) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अन्य सभी घायल श्रद्धालु भी बेहड़ जसवां गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान टैंपो लगभग 20 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार महिला श्रद्धालुओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊना के बेहड़ जसवां बताए जा रहे सभी

जानकारी के अनुसार सभी लोग कालू दी बड़ सत्संग भवन में बेहड़ जसवां ऊना से सेवा करने आए थे। शाम को करीब पांच बजे 32 श्रद्धालु टैंपो में वापस जा रहे थे। ड्राइवर रास्ता भूल गया और ट्राले को ज्वाल चाहंगा बस्ती की ओर मोड़ कर ले गया। कुछ दूर जाकर टैंपो अनियंत्रित होकर लुढ़क गया।

चीखों पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में ले लिया है। घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें