फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: थर्माकोल और गत्ते से तैयार किए थ्रीडी चित्र बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज
विज्ञापन

लुधियाना की मनप्रीत कौर के बनाए चित्र कर रहे आकर्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में स्टोक्स ऑफ लाइफ चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसमें थर्माकोल और गत्ते से तैयार किए आधुनिक थ्रीडी चित्र लोगों की पहली पसंद बन रहे।
विज्ञापन


इन चित्रों की खास बात यह है कि इन्हें व्यर्थ पदार्थों से बनाकर तैयार किया है जो देखने में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। इसमें घोसले के बाहर बैठी और पेड़ाें पर बैठी चिड़िया को दर्शाया है। इसमें एक्रेलिक रंगों का प्रयोग किया गया है। इन चित्रों को लुधियाना की प्रसिद्ध उत्तर भारतीय कलाकार मनप्रीत कौर ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि एक आधुनिक थ्रीडी चित्र बनाने में 15 दिन का समय लग जाता है। हिमाचल के मंडी से जुड़ी पारिवारिक जड़ों के कारण हिमालयी सौंदर्य से मेरा विशेष लगाव है। मनप्रीत ने बताया कि इससे पहले मंडी, जयपुर, उदयपुर, दिल्ली, लुधियाना और जालंधर सहित अन्य जगहों पर वह अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। शिमला में उनकी तीसरी प्रदर्शनी है जो हिमाचल की सांस्कृतिक राजधानी के साथ उनके गहरे संबंध को मजबूत बनाती है। मनप्रीत कौर ने करीब 50 उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं जिसमें थ्रीडी के अलावा ऑयल, एक्रेलिक और वॉटर कलर के चित्र भी शामिल हैं। इनका मूल्य पांच हजार से 70 हजार रुपये तक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें