फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की 3615 पंचायतों को सैनिटाइज करने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार

Thu, 13 May 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि पंचायतों में सैनिटाइजेशन के काम के लिए स्प्रे पंप, केमिकल और अन्य सामग्री जिला प्रशासन देगा। सामान और खर्च का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की 3615 पंचायतों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्धारित 25-25 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी, ताकि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक पंचायत को सैनिटाइज किया जा सके। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों, डीपीओ और बीडीओ को लिखित फरमान भी जारी कर दिए हैं। इस राशि का इस्तेमाल लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में भी व्यय किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि पंचायतों में सैनिटाइजेशन के काम के लिए स्प्रे पंप, केमिकल और अन्य सामग्री जिला प्रशासन देगा।

सामान और खर्च का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा। पंचायतों के सैनिटाइज के लिए एनसीसी, एनएसएस, युवक मंडल, एनजीओ और अन्य प्रशिक्षित स्टाफ की मदद ले सकेंगे। सैनिटाइज करने वाले कर्मी को 300 रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा। यह भी कहा गया है कि यह काम स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया जाना है। 11वें, 12वें, 13वें, 14वें और 15वें वित्तायोग की खर्च न हुई राशि का इस्तेमाल पंचायतों के सैनिटाइजेशन में किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें