फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रदेश में भर्ती किए जाएंगे 331 ग्रामीण डाक सेवक, अधिसूचना जारी; जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 16 Jan 2026 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में 331 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसे लेकर डाक निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
डाक विभाग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग हिमाचल प्रदेश में 331 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसे लेकर डाक निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 331 पदों में से 137 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 62 पद ओबीसी, 83 अनुसूचित जाति, 12 अनुसूचित जनजाति और 37 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित किए गए हैं। डाक विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा है। 

विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 6 से 8 मार्च 2026 तक का अवसर दिया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि के बाद न तो कोई आवेदन स्वीकार किया जाएगा और न ही संशोधन की अनुमति मिलेगी। भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें