फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: कोरोना कर्फ्यू में 32 विभागों ने किए विकास कार्यों के 500 टेंडर

Fri, 14 May 2021 11:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कोविड संकट में भी लोक निर्माण विभाग ने 199 टेंडर लगाए हैं, जबकि शहरी विकास विभाग निविदाएं बुलाने के मामले में दूसरे और जलशक्ति विभाग तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी सरकारी और निजी विकास कार्य जारी रखे हैं। प्रदेश सरकार के करीब 32 विभागों और उपक्रमों ने विकास कार्यों के करीब 500 टेंडर लगाए हैं।

विज्ञापन

कोविड संकट में भी लोक निर्माण विभाग ने 199 टेंडर लगाए हैं, जबकि शहरी विकास विभाग निविदाएं बुलाने के मामले में दूसरे और जलशक्ति विभाग तीसरे स्थान पर है। शहरी विकास विभाग ने 69 और जलशक्ति विभाग ने 67 निविदाएं बुलाई हैं।

लोक निर्माण विभाग के सड़कों की मरम्मत, रखरखाव आदि के टेंडर हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड में 36, स्वास्थ्य विभाग में 20, स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय में 12 और वन विभाग में सात टेंडर लगे हैं। ये अलग-अलग कार्यों के हैं। अन्य विभागों में एक से लेकर छह निविदाएं बुलाई गई हैं। ये निविदाएं प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन साझा की गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में लोक निर्माण विभाग की एक समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग में लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें