फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 स्कूलों की छात्राओं को मिलेंगे नैपकिन : कश्यप

Sat, 05 Jan 2019 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के आठ स्कूलों में सेनिटरी नैपकिन वैंडिंग एवं इंसिनेटर मशीनें स्थापित की जाएंगी। शुक्रवार को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की अध्यक्षता करते हुए डीसी अमित कश्यप ने यह जानकारी दी। कहा कि स्कूलों में यह मशीन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन


बताया कि सैनिटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन के माध्यम से छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन प्राप्त करने एवं उन्हें स्वच्छतापूर्ण तरीके से नष्ट करने में मदद मिलेगी। डीसी ने बताया कि जिला शिमला में मुख्यालय स्तर और खंड स्तर पर वूमैन ऐचिवर के होर्डिंग लगाए जाएंगे। इन होर्डिंग में जिला एवं ब्लॉक स्तर में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के नाम और उनकी उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव स्तर पर भी वूमैन ऐचिवर के घर में ‘लोगो’ स्थापित किए जाएंगे। लोगो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली ऐचिवर्ज का नाम अंकित किया जाएगा। इसके लिए विलेज टास्क फोर्स की ओर से वूमेन एचिवर्ज को चयनित किया जाएगा और इसका अनुमोदन ब्लॉक टास्क फोर्स की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा अभियान में माध्यम से पंचायत कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘गुड्ड गुड्डी बोर्ड’ स्थापित कर बोर्डों में हर माह उस क्षेत्र में जन्मे बालक एवं बालिकाओं का लिंगानुपात प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी देवाश्वेता बनिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ईरा तनवर, डीपीओ विजय बरागटा, डीएलएस सचिव एसएस सिहाग, एमओएच डॉ. हरि ठाकुर, प्रतिनिधि डायट तविंद्र नेगी, डीआरडी रितु और शिक्षा विभाग सहायक निदेशक अजय शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें