फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिना प्रिसिंपल चल रहे 300 स्कूल

Sun, 25 May 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में 300 से अधिक सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रिसिंपल के बिना चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह इन खाली पदों को पदोन्नति के आधार पर भरें।
विज्ञापन


संघ ने स्कूल लेक्चरर को पदोन्नत कर उक्त खाली पदों को भरने की मांग की ताकि स्कूलों में पढ़ाई और प्रबंधन सुचारु रूप से चल सके।

फेडरेशन के अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर और राज्य महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि नवंबर 2013 को 113 लेक्चरर पदोन्नत कर प्रिसिंपल बने हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।

इसके अलावा जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2013 तक जो भी लेक्चरर व हेडमास्टर तदर्थ आधार पर नियुक्त हुए हैं उन्हें भी अपना नाम, वरिष्ठता नंबर अपने संबंधित जिला के उप निदेशक कार्यालय में 25 मई तक भेजना होगा ताकि नियमितिकरण की औपचारिकताओं को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


प्रेस सचिव राम गोपाल, वरिष्ठ सदस्य परम देव, मुख्य हेडक्वार्टर सचिव संजय देष्टा, वरिष्ठ उप प्रधान गिरीश ठाकुर, वेब सचिव नरेश ठाकुर ने भी खाली पदों को पदोन्नति के आधार पर शीघ्र भरने की मांग की। उन्होंने जनवरी 2014 से लंबित 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी शीघ्र जारी करने की मांग की है।

मई अंत तक निपटेंगे 4-9-14 मामले
शिक्षा निदेशालय ने 4-9-14 के करीब 3651 मामलों को निपटा दिया है। इनमें प्रधानाचार्यों के 554 में 527, हेडमास्टर के 156 में 150, प्रवक्ताओं के 3809 में से 3651 के एसीआर मामले निपटा दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के  अनुसार इस माह के अंत तक एसीआर के सभी मामलों को निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें