फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क के लिए 300 करोड़ रुपये की पहली किस्त का रास्ता साफ

Thu, 17 Nov 2022 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हरोली के पोलियां बीत में 1,405 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क बनना प्रस्तावित है। कुल भूमि के करीब 60 प्रतिशत हिस्से पर दवा उद्योग स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां बनेगा बल्क ड्रग पार्क । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना के हरोली स्थित पोलियां बीत में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की पहली किस्त का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता की बाधा केंद्र सरकार के प्रयासों से समाप्त हुई है। हिमाचल के ड्रीम प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग से पहली किस्त जारी करने की अनुमति ले ली है। इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह की शुरुआत में 300 करोड़ की पहली किस्त बल्क ड्रग पार्क के लिए उद्योग विभाग को मिल जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। स्पेशल इम्प्लीमेंट एजेंसी राशि के लिए एक सप्ताह में औपचारिकताएं पूरी कर लेगी। हरोली के पोलियां बीत में 1,405 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क बनना प्रस्तावित है। कुल भूमि के करीब 60 प्रतिशत हिस्से पर दवा उद्योग स्थापित किया जाएगा। बाकी 40 प्रतिशत हिस्से पर पार्क के उद्योगों के रखरखाव और संचालन के लिए जरूरी संसाधन विकसित किए जाएंगे।

इसके निर्माण से पूर्व उद्योग विभाग ने विद्युत, जल शक्ति, राजस्व आदि विभागों से धरातल पर निर्मित होने वाली सुविधाओं के लिए ढांचागत एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। बल्क ड्रग पार्क के लिए 100 एमएलडी पानी की लागत प्रतिदिन रहेगी। इसके लिए पोलियां बीत के आसपास के 15 गांवों से पानी पाइपों के माध्यम से यहां पहुंचाया जाएगा। 110 मेगावाट बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए चार सब स्टेशन भी यहां स्थापित होंगे। फिलहाल, 300 करोड़ की राशि जारी होने के बाद शुरुआती कार्य आने वाले दिन में जोर पकड़ेंगे। 
विज्ञापन


इस सप्ताह के अंत तक बल्क ड्रग पार्क के लिए राशि जारी हो जाएगी। केंद्र सरकार एवं मंत्रालय ने करीब 300 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की अनुमति ले ली है। हालांकि, इसका कार्य अभी बाद में शुरू होगा।  - राकेश कुमार प्रजापति, निदेशक, उद्योग विभाग, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें