फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: दिल्ली में रहने वाले हिमाचलियों को रिझाने जाएंगे हिमाचल के नेता

Thu, 17 Nov 2022 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

देश की राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के कई लोग रहते हैं। इन लोगों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की ड्यूटियां लगने वाली हैं।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रहने वाले हिमाचलियों को नगर निगम चुनावों में रिझाने के लिए सूबे के नेता जाएंगे। नगर निगम दिल्ली के चुनावों में प्रचार करने के लिए रणनीति बनाने में भाजपा और कांग्रेस जुट गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के कई लोग रहते हैं। इन लोगों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की ड्यूटियां लगने वाली हैं। प्रदेश के नेता दिल्ली के कुछ वार्डों में डोर टू डोर प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। बड़े नेताओं की रैलियां भी करवाने की योजना है।

दिल्ली नगर निगम और विधानसभा चुनावों में प्रदेश से हर बार नेताओं की चुनाव प्रचार में ड्यूटी लगाई जाती है। संभावित है कि इसी सप्ताह चुनाव प्रचार का शेड्यूल दोनों राजनीतिक दल तय कर लेंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान हो चुका है। मतगणना आठ दिसंबर को होनी है। ऐसे में कुछ दिनों के लिए प्रदेश के नेताओं को दिल्ली में भी चुनाव प्रचार के लिए लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें