फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में 30 और मकानों को खतरा, खाली करवाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाडेल में भारी नुकसान, नाले की जद में आए 25 घर
विज्ञापन

बेघर हुए 25 परिवारों को स्कूल में ठहराया गया
कृष्णानगर, विकासनगर, समिट्री में भी भूस्खलन
100 से ज्यादा मकान करवाए जा चुके हैं खाली
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मूसलाधार बारिश से राजधानी में 40 से ज्यादा मकानों को खतरा हो गया है। भारी बारिश के बीच बुधवार को इन मकानों को खाली करवा दिया गया। इनमें रह रहे 50 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं।

शहर के अनाडेल वार्ड में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पुलिस लाइन कैथू में भूस्खलन होने और नाले का बहाव मुड़ने से निचली ओर बनी अनाडेल की लंबी लाइन रिहायशी काॅलोनी खतरे की जद में आ गई है। यहां करीब 25 मकानों को खाली करवा दिया है। इन मकानों में मलबा और पानी घुसने से नुकसान भी हुआ है। वार्ड पार्षद उर्मिला कश्यप के अनुसार सभी प्रभावित परिवारों को अनाडेल स्कूल में ठहराया है। कहा कि नाले का बहाव काॅलोनी के बीच से होने से घरों को खतरा पैदा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने खुद बारिश के बीच इस नाले का बहाव दूसरी ओर मोड़ दिया लेकिन खतरा अभी बरकरार है। कृष्णानगर के लालपानी में भूस्खलन होने से दो और मकानों को खाली करवाया है। पार्षद बिट्टू कुमार के अनुसार श्मशानघाट सड़क कश्पास समीप यह भूस्खलन हुआ है। समिट्री में भी भूस्खलन से दो मकानों में मलबा घुस गया है।
विज्ञापन




विकासनगर में मलबे में
दबा भवन, दूसरा धंसा
विकासनगर के विजयनगर में भूस्खलन से चार मंजिला भवन की निचली दो मंजिलें मलबे में दब गई हैं। पार्षद रचना भारद्वाज के अनुसार तड़के सुबह करीब 3:30 बजे भारी बारिश के कारण एनएच का सारा पानी इस इलाके में पहुंच गया। इससे यहां भूस्खलन हो गया। मलबे से भवन की दो मंजिलें दब गईं। इनमें रह रहे किरायेदारों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। इन्हें शिफ्ट कर दिया है। यहां सड़क किनारे काटा गया पेड़ मलबे के साथ इस भवन में घुस गया। पार्षद के अनुसार वार्ड के सूर्यनगर में भी अनंतराम का दो मंजिला धंस गया है। इसे खाली करवा दिया है। देवनगर में भी घरों में पानी और मलबा घुसा है। कहा कि यदि एनएच का ड्रेनेज सही होता तो विकासनगर में करोड़ों का नुकसान न होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें