लोक सभा चुनाव में कांग्रेस टिकट को तीन और नेताओं ने आवेदन किए हैं। राज्य की चारों सीटों से 30 नेताओं ने अभी तक टिकट मांगे हैं। इनमें से तीन महिलाएं पार्टी टिकट चाहवानों में शामिल हैं। रविवार को कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है।
पार्टी महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि शनिवार को मंडी संसदीय सीट से पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने आवेदन किया है। इनके अलावा हमीरपुर संसदीय सीट से वकील विकास कश्यप ने भी आवेदन किया है।
कांगड़ा संसदीय सीट से कुलदीप सिंह पठानिया ने भी टिकट मांगा है। उल्लेखनीय है कि अभी तक शिमला संसदीय सीट से 12, हमीरपुर से 9, मंडी से तीन और कांगड़ा से छह नेताओं ने पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है।