फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 फीट खाई में गिरी सूमो, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-कालका नेशनल हाइवे पर शनिवार रात नौ बजे बड़ोग के पास एक सूमो के खाई में गिरने से तीन सैलानियों की मौत हो गई। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। घायल कुछ भी कह पाने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन

पढ़ें, एक साथ बुझे घर के तीन चिराग
खाई में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना है। यह सभी पटियाला से सोलन घूमने आए थे। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में पुलिस एवं 108 कर्मियों को दिक्कत आई। देर रात खबर लिखते तक खाई में सर्च ऑपरेशन जारी था।

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार

पुलिस के अनुसार पंजाब के पटियाला के रहने वाले कुछ लोग सोलन घूमने आए थे। शनिवार रात को वापसी के वक्त बड़ोग के पास सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। खाई से चार लोगों को निकाला गया। इनमें से तीन को सोलन अस्प्ताल पहुंचाया गया। जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के अनुसार एक की पहचान अमर जीत सिंह के रुप में हुई है, यह राजस्व विभाग में पटवारी बताया जा रहा है।

वहीं दूसरे की पहचान सरदजीत के रुप में हुई है। जबकि तीसरा जो दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कुछ दूर पड़ा मिला था, कि पहचान सुखदेव राम (52) निवासी जोड़िया पटियाला (पंजाब) के रुप में हुई है।
विज्ञापन

घायल की हालत गंभीर

घायल को धर्मपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को इन लोगों के पास से फोन बरामद हुआ है। इसके आधार पर इनकी शिनाख्त की जा रही है।

मरने वाले एक शख्स ने कुछ हादसे से कुछ वक्त पूर्व ही अपने फेसबुक पर फोटो भी अपलोड किया था। डीएसपी सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि। कहा कि पुलिस परिजनों को भी सूचित कर रही है। साथ ही खाई में सर्च आपरेशन जारी रहा। बताया जा रहा है खाई से छटकर झाड़ियों में और भी लोग हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें