फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सात शिक्षकों के साथ जापान जाएंगे 29 मेधावी

Fri, 17 May 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय गुप्ता, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
जापान - फोटो : Social media
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों से जापान भ्रमण के लिए चुने गए छात्रों ने जापान जाने से पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और रेडियो स्टेशन हेलो मोगीनंद की जानकारी भी ली। मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पूरे भारत से कुल 29 छात्रों को जापान में होने वाले जापान एशिया विज्ञान यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम सकरा में शिरकत करने के लिए चयनित किया है।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश के 6 छात्र भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मैट्रिक परीक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। इसके अलावा पूरे देश से उन सात अध्यापकों का भी कार्यक्रम में भाग लेने के मंत्रालय ने चयन किया है, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर शिक्षण के साथ नए प्रयोग करके सफलता हासिल की है।

हिमाचल प्रदेश से मोगीनंद स्कूल के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजीव अत्री इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, जो प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। उनके साथ प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों में कुल्लू से अभिषेक, हमीरपुर से जया और अदिति, चंबा से वंशिता, मंडी से प्रीतांजलि व ऊना से सरनदीप शामिल हैं। 17 मई को शिक्षक व मेधावी छात्र दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


दो माह में सीखी जापानी भाषा
प्रदेश से चयनित सभी मेधावी व मोगीनंद स्कूल के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजीव अत्री जापान में सात दिन रहकर वहां के बड़े नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों से विशेष मुलाकात करेंगे। इसके अलावा डॉ. संजीव अत्री के निर्देशन में मेधावी हिमाचल की संस्कृति, लोकगीत और लोकनृत्य को भी जापान में प्रदर्शित करेंगे। डॉ. संजीव अत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दो माह से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जापानी भाषा भी सीखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें