फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: केलांग में अंडर-12 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में केलांग-एक ने मारी बाजी

Tue, 10 Oct 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

पुलिस मैदान केलांग में छात्र एवं छात्रा वर्ग की अंडर-12 की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। लाहौल-स्पीति जिला परिषद की अध्यक्ष अनुराधा राणा ने स्पर्धाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग के कबड्डी, वाॅलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और चेस के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में केलांग खंड-एक, केलांग-दो और उदयपुर खंड से 130 बच्चे भाग ले रहे हैं। पहले दिन मार्चपास्ट में केलांग-एक ने 137 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। उदयपुर खंड दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले में उदयपुर खंड ने केलांग-एक को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

विज्ञापन

कबड्डी में ही छात्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में केलांग दो ने उदयपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। छात्र वर्ग के खो-खो मुकाबले में केलांग दो ने केलांग एक को हराकर जीत हासिल की। लाहौल-स्पीति प्राथमिक पाठशालाओं की क्रीड़ा संघ के महासचिव गणेश लाल ने बताया कि प्राथमिक पाठशालाओं की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन 12 अक्तूबर को होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन शिक्षा उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी, केलांग खंड के बीपीओ छेरिंग आंगमो और उदयपुर खंड के छेरिंग गटुक मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें