हिमाचल के शीतकालीन स्कूलों में 2600 एसएमसी शिक्षकों के सेवाविस्तार पर मंत्रिमंडल सोमवार को कोई फैसला नहीं ले पाया। शिक्षा विभाग ने विधि विभाग से कानूनी राय लेकर मामला मंत्रिमंडल बैठक में लाना था, लेकिन विभाग ने इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव सरकार को नहीं दिया।